Janhvi Kapoor :- एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। फोटोग्राफर्स के सामने दोनों एक साथ नहीं आए। एयरपोर्ट पर सबसे पहले शिखर को देखा गया। वह एयरपोर्ट टर्मिनल पर अपनी सिक्योरिटी के साथ आई जान्हवी का इंतजार कर रहे थे। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जान्हवी नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं।
उन्होंने फैशन के बजाय कंफर्ट को चुना। वह पाउडर पिंक के को-ऑर्ड्स में दिखाई दे रही हैं। एयरपोर्ट के अंदर जाने पर वह वहीं बैठी दिखीं, जहां शिखर पहले से बैठे थे। वह जान्हवी का इंतजार कर रहे थे। दोनों एक साथ निकले। वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ और ‘उलझ’ में नजर आएंगी। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



