गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज़ हो गया है। टीज़र में दोनों की गहरी और जुनूनी प्रेम कहानी की झलक देखने को मिलती है।
आशीष पांडा निर्देशित ‘तुम मेरे हो’ में गुरमीत और ईशा पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। टीज़र में दोनों की केमिस्ट्री के साथ फिल्म के भावनात्मक दृश्यों और खूबसूरत विजुअल्स को दिखाया गया है। दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक टीज़र के प्रभाव को और बढ़ाता है।
Also Read : ‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल का फर्स्ट लुक जारी
‘तुम मेरे हो’ ईशा मालवीय की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। फिल्म का निर्माण रेवा क्रिएटिव हाउस और डेबगुरु फिल्म्स ने किया है। आरती एस और देबिना बनर्जी फिल्म की निर्माता हैं, जबकि रोमांच मेहता और अम्मान रियास्ती सह-निर्माता हैं। फिल्म में शान आर ग्रोवर और अनुष्का लुहार भी नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले निरंजन अयंगर और पूर्वा नरेश ने लिखा है। फिल्म का संगीत मिथुन, संजू राठौड़, विवेक वर्मा, कृष, उद्दीपन शर्मा और अर्जुना हरजाई ने दिया है। फिल्म के गीत रश्मि विराग मिश्रा, मिथुन, अजीम शिराजी, संजू राठौड़, विवेक वर्मा और गीत सागर ने लिखे हैं। ‘तुम मेरे हो’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Pic Credit : UNI
