Tum Mere Ho

  • ‘तुम मेरे हो’ की टीम ने महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद

    आगामी हिंदी फिल्म 'तुम मेरे हो' की टीम ने उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया और इंदौर में प्रशंसकों के साथ समय बिताया। फिल्म के अभिनेता और निर्माता गुरमीत चौधरी, अभिनेत्री ईशा मालवीय, निर्माता देबिना बनर्जी और आरती एस तथा सह-निर्माता रोमांच मेहता इस दौरे में शामिल हुए। फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीम ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर फिल्म की सफलता की कामना की। इसके बाद इंदौर में स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया और शहर की संस्कृति का आनंद उठाया। इस दौरान कलाकारों ने प्रशंसकों और मीडिया से बातचीत की...

  • गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की ‘तुम मेरे हो’ का टीजर रिलीज

    गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की फिल्म 'तुम मेरे हो' का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज़ हो गया है। टीज़र में दोनों की गहरी और जुनूनी प्रेम कहानी की झलक देखने को मिलती है। आशीष पांडा निर्देशित 'तुम मेरे हो' में गुरमीत और ईशा पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। टीज़र में दोनों की केमिस्ट्री के साथ फिल्म के भावनात्मक दृश्यों और खूबसूरत विजुअल्स को दिखाया गया है। दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक टीज़र के प्रभाव को और बढ़ाता है। Also Read : ‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल का फर्स्ट लुक जारी 'तुम मेरे हो' ईशा मालवीय की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है।...