Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

‘नई नवेली’ की अनोखी दुनिया ने यामी गौतम धर को किया आकर्षित

Mumbai, Oct 16 (ANI): Bollywood actress Yami Gautam Dhar poses for a picture while walking the ramp showcasing designers Shyamal and Bhumika's collection at the Lakme Fashion Week 2022, BKC, in Mumbai on Sunday. (ANI Photo)

अभिनेत्री यामी गौतम धर ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ की अनोखी दुनिया और एक बड़े भारतीय परिवार से जुड़ी कहानी ने उन्हें इसकी ओर आकर्षित किया। बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी इस फैंटेसी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा इसके निर्माता हैं। फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यामी ने कहा कि अवस्थी परिवार के रिश्ते, छोटी-मोटी बहसें, आपसी अपनापन, मस्ती और एक-दूसरे के बारे में राय रखने की आदत ऐसी बातें हैं, जिनसे दर्शक आसानी से जुड़ सकते हैं। एक साधारण भारतीय परिवार को असाधारण दुनिया में दिखाने का विचार उन्हें बेहद दिलचस्प लगा। उन्होंने कहा कि अनुराग, आदिनाथ और अन्य कलाकारों के साथ काम करने के दौरान सेट पर खूब मस्ती हुई। 

Also Read : जान्हवी कपूर के ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की अटकलें तेज

कलाकारों के बीच सहजता और हास्य का असर पर्दे पर पारिवारिक रिश्तों के रूप में नजर आएगा। अपने किरदार मोहिनी के बारे में यामी ने कहा कि उसमें गर्मजोशी और अपनापन है, लेकिन उसके व्यक्तित्व का एक रहस्यमयी पहलू भी है, जो दर्शकों को उसके बारे में सोचने पर मजबूर करता है। उनके अनुसार, एक कलाकार के लिए ऐसी दुनिया का हिस्सा बनना रोमांचक होता है, जो जानी-पहचानी होने के बावजूद दर्शकों को चौंकाती है।

‘आर्टिकल 370’ में अपने अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित यामी इस फिल्म में अलग अंदाज में नजर आएंगी। फिल्म में आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version