Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज

एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। फिल्म के जरिये लोकप्रिय ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी पहली बार बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है।

ट्रेलर में फ्रेंचाइजी के चर्चित किरदार कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित एक बार फिर नजर आ रहे हैं। ‘मिर्जापुर’ की पहचान रहे सत्ता संघर्ष, गहरे हास्य, एक्शन और दमदार संवादों के साथ फिल्म की कहानी का दायरा पहले से बड़ा दिखाई देता है।

फिल्म की कहानी एक बार फिर गद्दी की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में नए दावेदारों की एंट्री के साथ सत्ता के पुराने खेल को नई चुनौती मिलती दिखाई गई है। कहानी मिर्जापुर और पूर्वांचल की दुनिया से आगे बढ़कर नए सिनेमाई परिवेश तक पहुंचती है, जिसमें रेगिस्तान की झलक भी देखने को मिलती है।

Also Read : लंदन स्पिरिट ने बर्मिंघम फीनिक्स को सात विकेट से हराया

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंगशा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसका निर्माण किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी सह-निर्माता हैं।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ चार सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषाओं में प्रदर्शित की जाएगी।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version