Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

आईपीएल में बिहार की क्रिकेट टीम के संबंध में निश्चित रूप से एक सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा: सम्राट चौधरी

Patna, May 19 (ANI): Bihar Chief Minister Samrat Choudhary during a meeting with Government of India officials related to Indian airports, in Patna on Tuesday. (CMO Bihar/ANI Photo)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 फॉर्मेट की सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित लीग है। यह लीग दुनिया की सबसे महंगी लीग भी है। लीग में महाराष्ट्र (मुंबई इंडियंस), पश्चिम बंगाल (कोलकाता नाइट राइडर्स), राजस्थान (राजस्थान रॉयल्स), उत्तर प्रदेश (लखनऊ सुपर जायंट्स), गुजरात (गुजरात टाइटंस), दिल्ली (दिल्ली कैपिटल्स), कर्नाटक (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), तेलंगान (सनराइजर्स हैदराबाद), पंजाब (पंजाब किंग्स), तमिलनाडु (चेन्नई सुपर किंग्स) की टीम है। अभी भी कई राज्यों की तरह बिहार की टीम आईपीएल का हिस्सा नहीं है। 

आईपीएल में बिहार की कोई टीम बेशक न हो, लेकिन बिहार से संबंध रखने वाले खिलाड़ी कई टीमों का हिस्सा हैं। आईपीएल 2026 में बिहार के वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स, ईशान किशन और साकिब हुसैन सनराइजर्स हैदराबाद, और मुकेश कुमार दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे हैं। लंबे समय से लीग में बिहार-आधारित टीम की मांग होती रही है। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से बिहार की अपनी टीम की लीग में जरूरत बताई गई है।

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर उठी इस मांग का समर्थन किया है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि सरकार राज्य में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे और युवा खिलाड़ियों के लिए अवसरों को मजबूत करने के लिए “मिशन मोड” में काम कर रही है।

Also Read : अजय राय के विवादित बयान पर सीएम योगी का कांग्रेस पर तंज

सम्राट चौधरी ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, “बिहार सरकार स्पष्ट दृष्टिकोण और मिशन के साथ क्रिकेट के विकास की दिशा में काम कर रही है। बिहार की क्रिकेट टीम के संबंध में निश्चित रूप से एक सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

राज्य सरकार पूरे बिहार में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। राजगीर में लगभग 40,000 दर्शकों की बैठने की क्षमता वाला एक नया अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा है। राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसका निर्माण अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। राज्य में क्रिकेट सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पटना के ऐतिहासिक मोइन-उल-हक स्टेडियम के नवीनीकरण की भी योजना बनाई जा रही है। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्थित राजगीर क्रिकेट स्टेडियम को बिहार के खेल बुनियादी ढांचे के लिए एक मील का पत्थर और राज्य की क्रिकेट संबंधी आकांक्षाओं को बढ़ावा देने वाला कदम माना जा रहा है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version