Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

नीतीश कुमार ने अतिवृष्टि से प्रभावित दो लाख किसानों के खाते में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी

Patna, Feb 21 (ANI): Bihar Chief Minister Nitish Kumar launches the distribution of over ₹100 crore to more than 2 lakh farmers via Direct Benefit Transfer (DBT) under the Agriculture Input Subsidy Scheme, compensating for crop damage caused by excessive rainfall and Cyclone Montha in 2025, in Patna on Saturday. Bihar Deputy Chief Minister Samrat Choudhary and other dignitaries also present. (ANI Photo)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत वर्ष 2025 में हुई अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़ एवं मोथा तूफान के कारण हुई फसल क्षति के लिए दो लाख से अधिक प्रभावित किसानों को 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उनके खाते में भेजी। 

सीएम नीतीश कुमार ने डीबीटी के माध्यम से रिमोट दबाकर यह राशि अंतरण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान इस राशि का उपयोग आगामी फसलों के लिए कर सकेंगे। कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत सभी बाढ़ प्रभावित किसानों को अनुदान राशि दी जा रही है। राज्य सरकार सभी बाढ़ पीड़ित किसानों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 

Also Read : तेजस्वी यादव ने बिहार में दुष्कर्म की घटनाओं पर सरकार से पूछे सवाल

उन्होंने कहा कि किसानों की तरक्की के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हमारा मानना है कि राज्य के खजाने पर बाढ़ पीड़ितों का पहला अधिकार है। बता दें कि वर्ष 2025 में भारी वर्षा से उत्पन्न बाढ़ एवं मोथा तूफान से राज्य के 13 जिलों बेगूसराय, भोजपुर, दरभंगा, गया, कैमूर, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी एवं सुपौल में काफी फसल क्षति हुई थी। 

इन जिलों के 53 प्रखंड और 493 पंचायत के किसान प्रभावित हुए थे। इन किसानों की खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई थी। इसके लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत प्रभावित किसानों को फसल क्षतिपूर्ति अनुदान दिया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा सभी प्रभावित जिलों के किसानों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया गया तथा जिलों द्वारा इसका सत्यापन किया गया। 

आज 2.02 लाख किसानों को 113 करोड़ 16 लाख रुपये सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के अलावा अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version