निशांत को संगठन में जगह नहीं मिली
नीतीश कुमार ने अपने बेटे को बिहार की नई सरकार में नहीं शामिल होने दिया। जब नीतीश ने सत्ता छोड़ी तब कहा जा रहा था कि उनके बेटे निशांत को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी भी हो गई थी। लेकिन ऐन मौके पर जनता दल यू ने दो दूसरे नेताओं को उप मुख्यमंत्री बना दिया। उसके बाद कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार पार्टी संगठन में काम करने के लिए नई टीम बनाएंगे तो उसमें निशांत को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही नीतीश कुमार को फिर से पार्टी के...