Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

राजद नेता तेजस्वी यादव व्हीलचेयर से विधानसभा पहुंचे

तेजस्वी यादव

Patna, Apr 08 (ANI): LoP in Bihar Assembly and Rashtriya Janata Dal leader Tejashwi Yadav addresses the gathering during the 'Musahar Bhuiyan' Samvad Rally, at Sri Krishna Memorial Hall in Patna on Tuesday. (ANI Photo)

बिहार विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हुआ। इस दौरान विपक्ष ने पटना के छात्रावास में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की मौत को लेकर प्रदर्शन किया, वहीं विपक्ष को मजबूती देने के लिए विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव व्हील चेयर पर विधानसभा पहुंचे। 

पैर के अंगूठे का ऑपरेशन होने के बावजूद वे सदन की कार्यवाही में शामिल हुए। तेजस्वी यादव का व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचने के बाद उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनके पहुंचते ही विधानसभा परिसर में हलचल तेज हो गई। उन्होंने बताया कि घर में ही उनके पैर में चोट लग गई है।

तेजस्वी के अनुसार, नाखून के पास चोट होने के कारण चलने में परेशानी हो रही है। बताया गया कि इस जख्म का ऑपरेशन हुआ है। सामने आए वीडियो में भी वे काफी दर्द में दिख रहे हैं। बावजूद इसके, उन्होंने बजट सत्र में शामिल होकर अपनी जिम्मेदारी निभाई।

Also Read : मुख्यमंत्री योगी ने केंद्र बजट को बताया ‘कर्तव्य

बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रविवार की शाम अपने फेसबुक वॉल पर लिखकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की इस चोट की सूचना सार्वजनिक की थी। राजद ने फेसबुक पर लिखा, “सूचनार्थ: दिनांक 25 जनवरी को ठोकर लगने से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया था। तदोपरांत चिकित्सकीय देखरेख में माननीय नेता स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

बता दें कि बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है, जिसमें सरकार और विपक्ष के बीच अहम मुद्दों पर चर्चा होने वाली है। इस सत्र में कल यानी तीन फरवरी को प्रदेश के वित्त मंत्री 2026-27 का प्रदेश का बजट पेश करेंगे। 27 फरवरी तक चलने वाले इस सत्र में कुल 19 बैठकें होंगी। सत्र के प्रारम्भ होने से पहले ही विपक्ष ने अपने तेवर दिखाते हुए इसके संदेश दे दिए कि यह सत्र हंगामेदार होना है। पहले ही दिन पटना के छात्रावास में एक छात्रा की मौत को लेकर विपक्षी सदस्यों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version