तेजस्वी मानसून सत्र में शामिल ही नहीं हुए
पता नहीं संसद में या देश के किसी दूसरे राज्य की विधानसभा में ऐसा हुआ है या नहीं कि पूरा सत्र बीत जाए और बिना किसी जायज कारण के नेता प्रतिपक्ष कार्यवाही में हिस्सा न ले। यह बिहार में हुआ है। बिहार का एक हफ्ते का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ और 25 जुलाई को समाप्त हो गया। इस पूरे सत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नदारद थे। ऐसा नहीं है कि वे कोई जरूरी पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने में व्यस्त थे। उससे तो वे काफी पहले दूर जा चुके हैं। उनके पिता लालू प्रसाद की पिछले दिनों तबीयत...