Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

भ्रष्टाचार मामला : अदालत ने सत्येंद्र जैन समेत चार अन्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उदित प्रकाश राय और तीन अन्य आरोपियों को डीजेबी की अवजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया में भ्रष्टाचार से जुड़े कथित मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विशेष न्यायाधीश दिग विनय सिंह ने डीजेबी के पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। अदालत ने बुधवार को जैन की ओर से दायर जमानत याचिका पर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) को नोटिस भी जारी किया।

Also Read : गुजरातः भावनगर में जहरीली शराब से चार लोगों की मौत, 18 लोग अस्पताल में भर्ती

एसीबी ने मंगलवार रात जैन, राय और श्रीवास्तव के अलावा तीन अन्य आरोपियों-नागेंद्र यादव, राजा कुमार कुर्रा और पंकज वर्मा को इस मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

यह मामला मई 2024 में सतर्कता निदेशालय की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत में डीजेबी के अवजल शोधन संयंत्रों के विस्तार और उन्नयन से जुड़ी निविदा प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं, निविदा शर्तों में हेरफेर और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए थे।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version