भ्रष्टाचार मामला : अदालत ने सत्येंद्र जैन समेत चार अन्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उदित प्रकाश राय और तीन अन्य आरोपियों को डीजेबी की अवजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया में भ्रष्टाचार से जुड़े कथित मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विशेष न्यायाधीश दिग विनय सिंह ने डीजेबी के पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। अदालत ने बुधवार को जैन की ओर से दायर जमानत याचिका पर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) को नोटिस भी जारी किया। Also Read : गुजरातः...