Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट को सराहा

New Delhi, Jun 10 (ANI): Delhi Chief Minister Rekha Gupta addresses a press conference, at BJP Office in New Delhi on Tuesday. (ANI Photo/Ishant Chauhan)

केंद्र सरकार द्वारा रविवार को पेश किए गए आम बजट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। आम बजट को उन्होंने देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने वाला बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट पेश किया, जिसे पूरे देश ने देखा और सुना। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री और गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट रोजगार सृजन को बढ़ावा देने वाला है और युवाओं व महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए व्यापक अवसर प्रदान करता है। आज दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर सभी योजनाओं पर मिलकर काम कर सकती है, जिससे विकास की गति और तेज होगी। बजट में दिल्ली के लिए किए गए आवंटन पर भी उन्होंने धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह बजट हर वर्ग को भरोसा और सहारा देने वाला है, साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला है। यह बजट तीन बड़े कर्तव्यों से प्रेरित है; इसमें आर्थिक वृद्धि को तेज करना, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर उन्हें आगे बढ़ाना और सबका साथ, सबका विकास की भावना को सशक्त करना शामिल है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह बजट देश की प्रगति को नए आयाम देने वाला है और दिल्ली के हित में है। महिलाओं के लिए हॉस्टल की सुविधा, रोजगार के नए अवसर और सुधारात्मक कदमों से जनता को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली के लिए 1348 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है, जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार का आभार जताया।

Also Read : राजद नेता तेजस्वी यादव व्हीलचेयर से विधानसभा पहुंचे

रेखा गुप्ता ने कहा कि केंद्र शासित योजनाओं के बजट में बढ़ोतरी की गई है। गृह मंत्री द्वारा दिल्ली पुलिस का बजट बढ़ाकर 12,500 करोड़ रुपए किया गया है। वहीं, केंद्र द्वारा संचालित अस्पतालों के लिए फंड बढ़ाकर 10 हजार करोड़ रुपए कर दिया गया है। इसके साथ ही वित्त मंत्री द्वारा ऑरेंज इकॉनमी पर दिए गए जोर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली इसमें अपना पूरा योगदान देगी।

बजट को विकास की दिशा में मजबूत कदम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह बजट देश के हर वर्ग को भरोसा देता है। यह गरीबों को सहारा देने वाला, युवाओं को अवसर देने वाला और महिलाओं को सम्मान व सशक्तिकरण देने वाला बजट है। यह देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और एक स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करने वाला बजट है। वित्त मंत्री द्वारा बताए गए तीन कर्तव्य वास्तव में सराहनीय हैं। यह बजट युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग, सभी के लिए नए अवसर लेकर आया है और भारत की प्रगति को नए आयाम तक ले जाने वाला साबित होगा।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version