Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मोदी ने दी कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। श्री मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर शुभकामना संदेश देते हुए कहा, “हमारे पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। समाज के प्रति उनकी सेवा और राष्ट्रीय प्रगति में योगदान के लिए उन्हें व्यापक रूप से सम्मान दिया जाता है। विभिन्न विषयों पर उनकी अंतर्दृष्टि भी बहुत समृद्ध है। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ। श्री कोविंद आज अपना 79वां जन्मदिन (Birthday) मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Also Read : सोनम वांगचुक को हिरासत में लेना अलोकतांत्रिक: राहुल गांधी

श्री मोदी (Modi) के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी श्री कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। श्री योगी ने अपने बधाई संदेश में कहा, “प्रभु श्री राम से आपके लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने एक्स पर लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपने सार्वजनिक जीवन में सुचिता के उच्च आदर्श स्थापित किए। साथ ही हमेशा गरीबों और वंचितों के सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।

Exit mobile version