Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

बाढ़ से जूझ रही दिल्ली में भारी बारिश से आफत

delhi Heavy rain:- दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई जबकि यमुना में जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाके अब भी बाढ़ जैसी स्थिति की चपेट में हैं।

दक्षिण दिल्ली में लाजपत नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश के इलाके, दिल्ली सचिवालय क्षेत्र सहित मध्य दिल्ली के कई हिस्से उन स्थानों में शामिल हैं जहां वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में मध्यम वर्षा का अनुमान जताया था।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस बना रहा। सुबह हवा में नमी का स्तर 89 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम में औसत से एक डिग्री कम यानी 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)

Exit mobile version