कई राज्यों में बारिश, बाढ़, भूस्खलन
नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में मानसून कमजोर पड़ा है लेकिन ज्यादातर राज्यों में मानसून की भारी बारिश जारी है। पहाड़ों पर जारी बारिश के कारण मैदानी इलाकों में कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा के अलावा घाघरा, सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। खबर है कि बिजनौर में गंगा का पानी सड़क पर आ गया है और स्टेट हाईवे के ऊपर से बह रहा है। भारी बारिश के कारण शुक्रवार को गुजरात में सभी स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई थी। वहीं, उत्तराखंड में भी खराब मौसम को देखते हुए...