नई दिल्ली। मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी। जून से सितंबर के बीच 106 फीसदी तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। पिछले महीने मौसम विभाग ने अपने अनुमान में कहा था कि 105 फीसदी बारिश होगी। यह भी बताया गया है कि जून महीने में भी सामान्य से ज्यादा बारिश होगी। मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा, ‘देश में जून के महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है, जो 108 फीसदी हो सकती है। यानी इस दौरान 87 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश का अनुमान है।
गौरतलब है कि मानसून के कोर जोन में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इनमें ज्यादातर बारिश दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान होती है। यह पूरा इलाका खेती के लिए मानसून की बारिश पर बहुत ज्यादा निर्भर करता है।
Also Read:दलील तो दमदार है
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


