राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भाजपा नेता हीरा ठाकुर ने थामा कांग्रेस का हाथ

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं 12 वर्ष तक एमएलसी रहे हीरा ठाकुर सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गये।

श्री ठाकुर ने यहां कांग्रेस मुख्यालय, 24 अकबर रोड में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद और सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर पिछड़े वर्ग की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके राष्ट्रीय नेता से लेकर छोटे नेता तक आज सच नहीं बोल रहे हैं और पिछड़ों के मुद्दों पर कोई बात नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में अति पिछड़ा समाज के लोगों की हत्या और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि लगातार पिछड़े वर्ग के लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर पिछड़े वर्ग के लोगों के अपमान का आरोप लगाया। देश में आज शुद्धिकरण किया जा रहा है और अगर भाजपा इसी तरह पिछड़े वर्ग का अपमान करती रही तो वह फिर से दो सीटों पर पहुंच जायेगी। 

Also Read : सत्य निकेतन हादसा: रेखा गुप्ता ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ही हत्या कर रही है और महिला अपराध के मामलों में उत्तर प्रदेश नंबर वन पर पहुंच गया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के कई नेता उनके संपर्क में हैं तथा अगले एक महीने में और कई नेता कांग्रेस में शामिल होंगे।

ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने कहा कि देश की प्रतिभा को दबाया और कुचला गया है तथा जाति व्यवस्था बेहद क्रूर रही है। नाई समाज का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में अगर कोई नाई समाज में पैदा हुआ तो उसे आजीवन नाई का काम करने के लिए मजबूर किया जाता रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस का सपना संविधान को खत्म कर देश में मनुस्मृति लागू करना रहा है।

सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने श्री ठाकुर का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में चल रहे जाति जनगणना कार्यक्रम में भी वह सहयोग करेंगे। उनके कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी के सामाजिक न्याय के अभियान को मजबूती मिलेगी।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment