Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

दिल्ली के मतदाताओं से सोनिया गांधी ने की भावुक अपील

Sonia Gandhi Make Emotional Appeal To Delhi Voters

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। इनमें दिल्ली की सातों लोकसभा सीट भी शामिल है। छठे चरण में जिन-जिन लोकसभा सीटों (Lok Sabha Seat) पर मतदान होने हैं, वहां गुरुवार शाम 6 बजे के बाद चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। दिल्ली की सातों सीटों पर मतदान के पहले कांग्रेस (Congress) की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मतदाताओं से खास अपील की है। उनका एक वीडियो संदेश जारी किया गया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा मेरे प्यारे दिल्ली वासियों, यह एक बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है।

Sonia Gandhi

यह लोकसभा चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव बेरोजगारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। आपको इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी है। उन्होंने आगे कहा आपका हर एक वोट रोजगार बनाएगा, महंगाई कम करेगा, महिलाओं को सशक्त करेगा और एक सुनहरे भविष्य में समता और बराबरी का भारत बनाएगा। मैं आपसे अपील करती हूं कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन (India Alliance) के उम्मीदवारों को दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भारी मतों से विजयी बनाएं। बता दें कि दिल्ली में सभी सातों सीटों पर 25 मई को मतदान होगा।

यह भी पढ़ें:

अखिलेश यादव की रैली में दिखे राजा भैया की पार्टी के झंडे

काजोल ने येलो सूट में शेयर की फोटो, स्माइल के कायल हुए फैंस

Exit mobile version