सोनिया की एनएसी में कौन दिमागी नक्सल था?
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ यानी आरएसएस के मुखपत्र ‘ऑर्गेनाइजर’ में लिखा गया है कि 2004 में केंद्र में यूपीए सरकार के समय सोनिया गांधी ने जो नेशनल एडवाइजरी कौंसिल यानी एनएसी बनाई थी उसमें दिमागी नक्सल भरे हुए थे। प्रफुल्ल केतकर ने ‘ऑर्गेनाइजर’ में यह टिप्पणी लिखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से दिमागी नक्सल का जो जुमला बोला था उस समय ही यह आशंका जताई गई थी कि इसका मिसयूज हो सकता है। इस लेख से यह आशंका प्रमाणित होती है। सोनिया गांधी की एनएसी में शामिल लोगों से वैचारिक मतभेद हो सकते...