Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

दिल्ली के टिकरी कलां में सीएनजी स्टेशन पर गैस सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत

बाहरी दिल्ली के टिकरी कलां क्षेत्र में एक सीएनजी स्टेशन पर गैस भरते समय एक ट्रक का गैस सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गये। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि तीनों मृतक सीएनजी स्टेशन के कर्मी हैं। अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि अपराह्न 3.37 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

Also Read : बिहार: नीट प्रदर्शन को लेकर लोक भवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में

अधिकारी ने कहा कि ट्रक के आसपास खड़े छह लोग विस्फोट की चपेट में आ गये।पुलिस के मुताबिक, मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सन्नी और चार अन्य लोगों को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सन्नी की मौत हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीसरे मृतक की पहचान की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि तीन घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस ने कहा कि विस्फोट के सटीक कारण का तुरंत पता नहीं चल पाया है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version