CNG

  • चौथी बार बढ़ी सीएनजी की कीमत

    नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी के एक दिन बाद एक बार फिर सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने मंगलवार को सीएनजी के दाम में दो रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की। पिछले दो हफ्ते में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी सीएनजी के दाम चौथी बार बढ़े हैं। कुल मिला कर सीएनजी के दाम में छह रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हो गई है। पेट्रोल के दाम में 7.40 रुपए और डीजल में 7.50 रुपए लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। दिल्ली और एनसीआर सहित कई शहरों में सीएनजी के दाम बढ़ाए गए...

  • दिल्ली : पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी के दाम 2 रुपए प्रति किलो बढ़े

    मध्य-पूर्व में जारी संकट के बीच, महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) के दाम भी बढ़ गए हैं। दिल्ली में मंगलवार से सीएनजी 2 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है। अब राजधानी में सीएनजी 81.09 रुपए की बजाय 83.09 रुपए प्रति किलो मिलेगी।  पिछले 11 दिनों में सीएनजी के दाम में कुल 6 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 15 मई को 2 रुपए, 18 मई को 1 रुपए, 23 मई को 1 रुपए और आज यानी 26 मई को 2 रुपए प्रति किलो सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं।...

  • दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में हुई 1 रुपए की बढ़ोतरी

    राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है, जब कीमतों में बदलाव किया गया है।  इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के अनुसार, नई दिल्ली में सीएनजी की कीमत 80.09 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 81.09 रुपए प्रति किलो हो गई है। वहीं, पड़ोसी शहरों नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत बढ़कर 89.70 रुपए प्रति किलो हो गई है, जबकि गुरुग्राम में यह 86.12 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। इससे पहले 15 मई को सीएनजी की कीमत...