जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक पुलिसकर्मी की हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई तेज करते हुए दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों के परिवारों के दो घरों को कथित तौर पर ध्वस्त कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तोड़फोड़ की शुरुआत बुधवार रात अनंतनाग के बिजबेहरा में लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य आदिल अहमद थोकर के परिवार के घर से हुई। ध्वस्त किया गया एक अन्य घर हारून गनई के परिवार का था। स्थानीय लोगों ने कहा कि दोनों घरों को विस्फोटकों से ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस ने अभी तक घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
Also Read : जिम्बाब्वे ने भारत को दी 126 रन की चुनौती
यह कार्रवाई दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या करने के एक दिन बाद हुई, जिसके बाद बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान चलाया गया और घाटी में संदिग्ध आतंकवादी नेटवर्क पर व्यापक कार्रवाई की गई। बड़ी कार्रवाई में पूछताछ के लिए कई जिलों में लगभग 2,000 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है जो आतकवादियों की सहायता करते हैं। पिछले साल अप्रैल में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद आतंकवादियों के कम से कम नौ घर ध्वस्त किये जा चुके हैं।
Pic Credit : ANI
