सुरक्षा बलों ने अनंतनाग में आतंकवादियों के दो घरों को किया ध्वस्त
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक पुलिसकर्मी की हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई तेज करते हुए दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों के परिवारों के दो घरों को कथित तौर पर ध्वस्त कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तोड़फोड़ की शुरुआत बुधवार रात अनंतनाग के बिजबेहरा में लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य आदिल अहमद थोकर के परिवार के घर से हुई। ध्वस्त किया गया एक अन्य घर हारून गनई के परिवार का था। स्थानीय लोगों ने कहा कि दोनों घरों को विस्फोटकों से ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस ने अभी तक घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की है। Also Read : जिम्बाब्वे ने भारत...