Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कश्मीर में तीसरी मुठभेड़, जवान शहीद

शोपियां

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच पिछले 24 घंटे में तीसरी बार मुठभेड़ हुई है। सुरक्षा बलों ने उधमपुर के डूडू बसंतगढ़ में कुछ आतंकियों को घेर लिया है। आतंकवादियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। गुरुवार को मुठभेड़ में सेना का एक हवलदार शहीद हो गया। व्हाइट नाइट कॉर्प्स और उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रैंक छह पारा एसएफ के शहीद हवलदार झंटू अली शेख को श्रद्धांजलि दी।

उधमपुर में मुठभेड़, चार अरेस्ट

उन्होंने लिखा, ‘मुठभेड़ में फायरिंग के दौरान हमारे एक बहादुर जवान  को गंभीर चोटें आईं और बाद में इलाज के समय उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ अब भी जारी है’। उधर, जम्मू कश्मीर में बांदीपुरा पुलिस ने लश्कर ए तैयबा के चार ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े कुछ लोग पुलिस और गैर स्थानीय लोगों पर हमला करने का मौका तलाश रहे थे।

बांदीपोरा पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया और जिले में विभिन्न स्थानों पर घेराबंदी की थी। नाका चेकिंग के दौरान मोहम्मद रफीक खांडे और मुख्तार अहमद डार को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार गोला बारूद बरामद किया गया, जिसमें चीनी हैंड ग्रेनेड भी शामिल हैं। इसके अलावा, बांदीपोरा पुलिस ने जांच के दौरान रईस अहमद डार और मोहम्मद शफी डार को पकड़ा।

Also Read: प्रेग्नेंट हैं ‘हीरामंडी’ फेम एक्ट्रेस शर्मिन सहगल

Pic Credit: ANI

Exit mobile version