कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर ढेर
मध्य कश्मीर के यूसमर्ग के ऊपरी इलाकों में भारतीय सेना की कार्रवाई में मारे गए एक आतंकवादी की पहचान यासिर के रूप में हुई है और वह पाकिस्तान का नागरिक था और प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करता था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह पुंछ में भारतीय वायुसेना के काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले और 2024 में सेना के जवानों तथा नागरिक कामगारों पर हुए एक हमले में शामिल था। विशाल चट्टानों और प्राकृतिक गुफाओं के पीछे छिपे दूसरे आतंकवादी की तलाश जारी है। मुठभेड़ स्थल पीर पंजाल पर्वतमाला में 12,000 से...