श्रीनगर। पाकिस्तान के साथ सीजफायर की घोषणा के बाद घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। मंगलवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने लश्कर ए तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया। मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे मुठभेड़ खत्म हुई। इसे ऑपरेशन केलर नाम दिया गया था। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को शुकरू के जंगली इलाकों में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। उसके बाद तलाशी का अभियान शुरू हुआ था।
Also Read: विशेष सत्र से क्या आपत्ति है?
शोपियां मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर
बहरहाल, सीजफायर के बाद जम्मू कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में सोमवार रात ड्रोन दिखे थे। कुछ देर बाद सेना ने कहा कि दुश्मन के किसी ड्रोन की सूचना नहीं है। मंगलवार को सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य रही। गौरतलब है कि सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत के बाद पाकिस्तानी गोलाबारी में सेना के छह और बीएसएफ के दो जवान शहीद हो चुके हैं, 59 घायल हैं। इसके अलावा 28 नागरिकों की जान गई है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


