राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

चक्रवात अर्नब के असर से तेज बारिश

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात अर्नब डेढ़ सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। बुधवार, 28 अक्टूबर की सुबह यह आंध्र प्रदेश में यनम के पास बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराएगा। इसके असर से देश के कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने चक्रवात अर्नब के असर से देश के 15 राज्यों में तेज बारिश की संभावना जताई है। दक्षिणी राज्यों के अलावा बिहार और झारखंड में भी तेज बारिश होगी। विमानन कंपनियों ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

चक्रवात अर्नब को देखते हुए आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बचाव की तैयारियां की गई हैं। आंध्र प्रदेश के 16 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। विशाखापत्तनम में ऑरेंज अलर्ट है। श्रीकाकुलम, विजयनगरम और अनकापल्ली में तेज हवाओं और हल्की बारिश की आशंका है। उधर ओडिशा के पुरी में भारी बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हुआ है। कई क्षेत्रों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, बिहार और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। चक्रवात अर्नब के चलते एयर इंडिया ने विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा आने जाने वाली फ्लाइट के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इस बीच चक्रवात के असर से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में तेज बारिश शुरू हो गई है। समुद्र में लहरें तेज हैं और हालात खराब बने हुए हैं।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment