कश्मीर में सीमा पर विस्फोट, दो जवान घायल
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में पिछले दिनों इस साल का पहला आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें एक हेड कॉस्टेबल शहीद हो गए। अब बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर से सीमा पर मंगलवार को एक बड़ा लैंड माइंस विस्फोट हुआ, जिसमें भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। यह एक बेहद चिंताजनक घटना है। बारूदी सुरंग के विस्फोट की घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सेना ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उड़ी के कामालकोट सब सेक्टर में स्थित अपर गढ़ फॉरवर्ड पोस्ट के करीब हुई। यह बेहद संवेदनशील इलाका है और यहां...