Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

बिहार का चुनाव सिर्फ प्रदेश का नहीं, देश के संकल्प का होगा : हेमंत सोरेन

Patna, Sep 1 (ANI): Jharkhand Chief Minister Hemant Soren addresses the gathering on the conclusion of the 'Voter Adhikar Yatra', in Patna on Monday. (ANI Photo)

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि बिहार में होने वाला विधानसभा चुनाव केवल प्रदेश का नहीं, देश का संकल्प होगा। यह चुनाव देश की दशा और दिशा तय करेगा।  

पटना में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने झारखंड की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य अब बदल रहा है। आज वहां महिलाओं के पलायन को आर्थिक मदद देकर रोक दिया गया है।

उन्होंने भाजपा पर धन और बल के जरिए सत्ता में आने का आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई और ईडी का भय दिखाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुझे भी झूठे मामले में जेल में डाल दिया गया। अगर हम जेल नहीं गए होते, तो झारखंड में लोकसभा चुनाव में भाजपा का खाता नहीं खुलने देते।

Also Read : ‘वोट चोरी’ मतलब लोकतंत्र की चोरी : राहुल गांधी

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा आज ‘वोट चोरी’ के सहारे सत्ता में बनी हुई है। यह कोई नई बात नहीं है, यह गोरखधंधा बहुत पहले से चला आ रहा है। आज यह पकड़ा गया और सबके सामने इसका पर्दाफाश किया गया।

उन्होंने कहा कि इसका मुकाबला एकजुटता से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब हम लोग एकजुट होंगे, तो कोई नहीं टिकेगा।

बिहार को ऐतिहासिक धरती बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से वोटर रिवीजन का काम किया गया है, लेकिन यह, विशेष और गहन, दोनों को जोड़कर पुनरीक्षण कराया गया है और यह गलत है।

इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पटना में यात्रा निकाली गई। गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देने के बाद यात्रा की शुरुआत की गई।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version