हेमंत ज्यादा होशियार प्रबंधक
दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए आंदोलन के बाद छात्रों ने झारखंड में झारखंड लोक सेवा आयोग यानी जेपीएससी और झारखंड कर्मचारी राज्य चयन आयोग यानी जेएसएससी की परीक्षा में पेपर लीक और धांधली के खिलाफ आंदोलन किया। इस आंदोलन से पहले परीक्षा की दर्जनों गड़बड़ियां पकड़ी गई थीं। उसके बाद आंदोलन हुआ। अभी तक इस आंदोलन का कुल जमा हासिल यह है कि सरकार बैकफुट पर नहीं है। उलटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सहयोगी पार्टियों ने अपने पक्ष में माहौल बना दिया। सरकार में शामिल कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखी। उसके...