Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

किश्तवाड़ में जवानों की शहादत पर खरगे ने जताया दुख

Jaipur, Apr 28 (ANI): Congress President Mallikarjun Kharge addresses the gathering during the 'Save Constitution Rally', in Jaipur on Monday. (ANI Photo)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों के घात लगाकर की गयी गोलीबारी में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया है।

श्री खरगे ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि कुलगाम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर हुए आतंकवादी हमले के एक दिन बाद किश्तवाड़ में दो बहादुर एसपीओ के शहीद होने की घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत एकजुट और दृढ़ है। आतंकवाद की कोई भी कार्रवाई देश की रक्षा करने, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शांति कायम रखने के सामूहिक संकल्प को कमजोर नहीं कर सकती।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version