Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

भोपाल: कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेने के लिए ई-रिक्शा से पहुंचे मंत्री

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण दुनिया के कई देशों में ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है। भारत में यह स्थिति न बने, इसीलिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल के कम उपयोग की अपील की है। 

मध्य प्रदेश के तमाम राजनेता प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर अमल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की ऊर्जा बचत का असर बुधवार को उस वक्त देखने को मिला, जब राज्य सरकार के कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल और मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे।

राज्यमंत्री टेटवाल कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संसाधनों के संयमित उपयोग का जो आह्वान किया है, उसे आत्मसात कर हम सभी को अपने आचरण से दूसरों को प्रेरित करना चाहिए।

Also Read : बिहार कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

मंत्री टेटवाल और मंत्री पंवार ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और ऊर्जा बचत को एक जनआंदोलन बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति द्वारा किए गए छोटे-छोटे प्रयास ही भविष्य में एक आत्मनिर्भर, स्वच्छ एवं सशक्त भारत के निर्माण की मजबूत नींव तैयार करेंगे।

इससे पूर्व राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी अपने काफिले में चलने वाले वाहनों की संख्या में कटौती कर चुके हैं। इसी तरह राज्य के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा तथा राजेंद्र शुक्ल ने भी अपने साथ चलने वाले वाहनों की संख्या कम कर दी है। राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तो ई-स्कूटी पर चलते नजर आए थे।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version