हरिद्वार में आज धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर होगा मंथन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हरिद्वार स्थित केंद्रीय मेला नियंत्रण भवन में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित होगी। बैठक में स्वास्थ्य, आवास और शहरी विकास समेत विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। प्रस्तावों के परीक्षण और विचार-विमर्श के बाद मंत्रिमंडल महत्वपूर्ण निर्णय ले सकता है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा का पूजन करेंगे। इसके बाद केंद्रीय मेला नियंत्रण भवन में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश के विकास, जनहित और विभिन्न विभागों से संबंधित विषयों पर चर्चा होने की...