Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए बरगी डैम क्रूज हादसे की जांच के आदेश

Kejriwal Should Apologize In Swati Maliwal Case Mohan Yadav

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संस्कारधानी जबलपुर में हुए क्रूज हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं राहत और बचाव कार्य में पर्यटकों की जान बचाने वालों को सरकार सम्मानित करेगी। 

मुख्यमंत्री यादव ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बरगी क्रूज हादसे को लेकर कहा कि बरगी बांध में हुआ हादसा चक्रवात की वजह से हुआ। उसकी विस्तृत जानकारी जांच रिपोर्ट के बाद ही मिल सकेगी।

यादव ने कहा कि इस हादसे में मन को बेहद दुख पहुंचा। दुर्घटना में रेस्क्यू टीम के जिन सदस्यों ने लोगों को पानी से निकाला, उनका 15 अगस्त को सम्मान किया जाएगा। बरगी बांध में हुई दुर्घटना चक्रवात की वजह से घटी है। हमने कल ही अपने पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, एसीएस संजय दुबे के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर भेजा। राहत-बचाव के लिए एनडीआरएफ-एसडीआरएफ को लगाया। 

Also Read : उत्तर प्रदेश : 15 दिन तक टोल-फ्री रहेगा गंगा एक्सप्रेसवे

मुझे मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में 29 लोगों को बचाया गया है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि अभी बरगी बांध में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस घटना को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। रेस्क्यू टीम ने क्रूज को काटकर लोगों को पानी से निकाला है। रेस्क्यू टीम के जिन सदस्यों ने लोगों को निकाला है, हम उन्हें 15 अगस्त को सम्मानित करेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि इस हादसे में जो जनहानि हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version