मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए बरगी डैम क्रूज हादसे की जांच के आदेश
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संस्कारधानी जबलपुर में हुए क्रूज हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं राहत और बचाव कार्य में पर्यटकों की जान बचाने वालों को सरकार सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री यादव ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बरगी क्रूज हादसे को लेकर कहा कि बरगी बांध में हुआ हादसा चक्रवात की वजह से हुआ। उसकी विस्तृत जानकारी जांच रिपोर्ट के बाद ही मिल सकेगी। यादव ने कहा कि इस हादसे में मन को बेहद दुख पहुंचा। दुर्घटना में रेस्क्यू टीम के जिन सदस्यों ने लोगों को पानी से निकाला, उनका 15 अगस्त को सम्मान...