Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

राहुल गांधी “पार्ट टाइम नेता, फुल टाइम सैलानी”: शिवराज चौहान

New Delhi, Jul 07 (ANI): Union Minister for Agriculture and Farmers Welfare Shivraj Singh Chouhan addresses the gathering during the 11th India Maize Summit organised by the Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry (FICCI), in New Delhi on Monday. (ANI Photo/Ishant Chauhan)

कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह राजनेता कम, सैलानी ज्यादा हैं।

श्री चौहान एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ एक नवंबर को विपक्ष के विरोध कार्यक्रम से संबंधित एक सवाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी पार्ट-टाइम राजनेता और फुल-टाइम सैलानी हैं। जब देश आनंद से झूम रहा होता है, दशहरा जैसे त्योहार मान रहा होता है, उस समय वह देश से बाहर चले जाते हैं। वह समस्या हैं, समाधान नहीं। देश को समाधान की जरूरत है।

Also Read : उत्तराखंड में 12 से 20 अक्टूबर के बीच एक लाख से अधिक फार्म-6 के आवेदन प्राप्त हुए

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि श्री गांधी और ‘सत्ता परिवर्तन’ चाहने वाला गिरोह सपने देख रहा है कि वे अराजकता फैलाकर सत्ता में आ सकते हैं।

उन्होंने कहा मेरी उनसे (श्री गांधी से) अपील है कि वे समस्या नहीं, बल्कि समाधान बनें। देश उस घटना को कभी नहीं भूल सकता जो एक नवंबर(1984) को हुई थी-जिस दिन देश में सिखों का नरसंहार हुआ था। ऐसे दिन कांग्रेस को रैली करने के बजाय माफी मांगनी चाहिए।

गौरतलब है कि विपक्ष मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में धांधली का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहा है, जबकि आयोग और सत्ता पक्ष ने इन आरोपों को अपने-अपने स्तर पर खारिज कर दिया है।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version