राहुल गांधी “पार्ट टाइम नेता, फुल टाइम सैलानी”: शिवराज चौहान
कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह राजनेता कम, सैलानी ज्यादा हैं। श्री चौहान एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ एक नवंबर को विपक्ष के विरोध कार्यक्रम से संबंधित एक सवाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी पार्ट-टाइम राजनेता और फुल-टाइम सैलानी हैं। जब देश आनंद से झूम रहा होता है, दशहरा जैसे त्योहार मान रहा होता है, उस समय वह देश से बाहर चले जाते हैं। वह समस्या हैं, समाधान नहीं। देश को समाधान...