Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

पहलगाम हमले के बाद महाराष्ट्र लौटेंगे 232 पर्यटक, फडणवीस सरकार ने किया विशेष उड़ानों का प्रबंध

फडणवीस

New Delhi, Mar 13 (ANI): Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis speaks during a Session on 'WAVES 2025' organised by Ministry of Information and Technology, at Sushma Swaraj Bhawan in New Delhi on Thursday. (ANI Photo/Shrikant Singh)

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद महाराष्ट्र के पर्यटकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए राज्य सरकार ने विशेष उड़ानों की व्यवस्था की है। 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर अब तक लगभग 500 पर्यटक श्रीनगर से मुंबई लौट चुके हैं। आज इंडिगो की तीसरी विशेष उड़ान 232 पर्यटकों को लेकर दोपहर में श्रीनगर से रवाना होगी और शाम को मुंबई पहुंचेगी।

पहलगाम के बैसरन वैली में हुए इस आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें महाराष्ट्र के छह पर्यटक भी शामिल थे। इस घटना के बाद कश्मीर में फंसे पर्यटकों में दहशत फैल गई, जिसके चलते महाराष्ट्र सरकार ने तुरंत उनके लौटने की व्यवस्था की। 

गुरुवार को इंडिगो और एयर इंडिया की दो विशेष उड़ानों के जरिए 184 पर्यटकों को श्रीनगर से मुंबई लाया गया। इनमें से एक उड़ान में 65 पर्यटक सुबह मुंबई पहुंचे थे। सभी खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है।

फडणवीस की निगरानी में तीसरी विशेष उड़ान आज शाम मुंबई पहुंचेगी, 232 पर्यटक होंगे सवार

आज की तीसरी विशेष उड़ान (इंडिगो 6E 3251) 232 पर्यटकों को लेकर शाम 5:45 बजे मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर उतरेगी। इस उड़ान में शामिल यात्रियों की सूची राज्य सरकार ने पहले ही जारी कर दी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल इस पर निगरानी रख रहे हैं।

Also Read : ‘भारत की छवि खराब कर रहा है विपक्ष: चिराग पासवान

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर और विशेष उड़ानें संचालित की जाएंगी ताकि सभी पर्यटक सुरक्षित घर लौट सकें।

महाराष्ट्र सरकार ने श्रीनगर में फंसे पर्यटकों की सहायता के लिए वरिष्ठ बीजेपी नेता और मंत्री गिरीश महाजन को वहां भेजा है। मुंबई हवाई अड्डे पर व्यवस्था संभालने के लिए बीजेपी नेता आशीष शेलार और मंगल प्रभात लोढ़ा को जिम्मेदारी दी गई है। 

इसके अलावा, सरकार ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई किराए को नियंत्रित करने के लिए पहले ही एयरलाइंस को निर्देश जारी कर दिए थे।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version