Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

नवी मुंबई में एक्सप्रेस-वे पर बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत, 49 घायल

मुंबई। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर नवी मुंबई के इलाके में बीती रात एक एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य घायल हो गये। घायलों में सात-आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सोमवार-मंगलवार आधी रात के बाद करीब एक बजे की है। बस में सवार सभी लोग डोंबिवली, नीलजे लोढ़ा के रहने वाले थे। वे भगवान विठ्ठल (Lord Vitthal) के दर्शन के लिए पनवेल से पंढरपुर जा रहे थे। बस एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रैक्टर से टकरा गई।

बस में 54 लोग सवार थे। नवी मुंबई जोन-2 के उपायुक्त विवेक पानसरे (Vivek Pansare) ने बताया कि 45 घायलों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया है जबकि अन्य को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टरों ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। सात-आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं जबकि अन्य घायल खतरे से बाहर हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सीधे सड़क से नीचे जा गिरी। रात में ही बचाव कार्य किया गया और क्रेन की मदद से बस को भी मौके से हटाया गया।

यह भी पढ़ें:

डोडा मुठभेड़: आतंकवादियों की तलाश में सेना का हेलीकॉप्टर

यात्रिगण कृप्या ध्यान दे! अब रेलवे करवाएगा दक्षिण भारत की सैर

Exit mobile version