Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सीट बंटवारे पर राहुल, उद्धव में बात

Rahul Gandhi Uddhav Thackera

Rahul Gandhi Uddhav Thackera

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की पार्टियों- कांग्रेस, शिव सेना के उद्धव ठाकरे गुट और एनसीपी के शरद पवार गुट के बीच सीट बंटवारे की बातचीत हो रही है। बताया जा रहा है कि तीनों पार्टियों के बीच 39 सीटों पर सहमति बन गई है लेकिन बाकी नौ सीटों को लेकर पेंच फंस रहा है। इसमें छह सीटें उद्धव ठाकरे गुट से जुड़ी बताई जा रही हैं। इन सीटों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे से बात की है। Rahul Gandhi Uddhav Thackera

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने गुरुवार को उद्धव ठाकरे को फोन किया और करीब एक घंटे बात की। महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से ज्यादातर सीटों पर सहमति बन जाने की खबर है। जिन नौ सीटों पर मामला अटका है उसमें छह सीटें मुंबई की हैं। सूत्रों के मुताबित कांग्रेस मुंबई की छह लोकसभा सीटों में से तीन पर चुनाव लड़ना चाहती है। इसमें मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल और मुंबई नॉर्थ वेस्ट शामिल है। उद्धव ठाकरे कुल 18 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, जिनमें चार सीटें मुंबई की हैं। मुंबई साउथ सेंट्रल सीट पर दोनों दावेदारी कर रहे हैं। Rahul Gandhi Uddhav Thackera

गौरतलब है कि पिछले चुनाव में भाजपा और शिव सेना ने साथ मिल कर चुनाव लड़ा था और राज्य की 48 में से 41 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनावों में शिव सेना ने 22 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से 18 पर जीत हासिल की। उसमें मुंबई की तीन सीटें जीती थीं। कांग्रेस और एनसीपी का मानना है एकनाथ शिंदे गुट के अलग होने से शिव सेना कमजोर हुई है लेकिन उद्धव ठाकरे गठबंधन में सबसे ज्यादा सीट लड़ने पर अड़े हैं।

Exit mobile version