मोदी से नाराज हिंदू जाएगा कहां?
यह आज का यक्ष प्रश्न है। मेरा मानना है कि भक्त हिंदू मोदी का बना रहेगा। बुरे हालातों, बेरोजगारी, बेगारी, हताशाओं के बावजूद नरेंद्र मोदी को वोट देते रहेंगें। लेकिन उनकी संतानें दें, इसकी गारंटी नहीं हो सकती। पर मोटामोटी उत्तर भारत के हिंदू भक्तों के साथ मोदी का भावनात्मक जुड़ाव कायम है। उसके मनोविज्ञान में मुसलमान हैं। राम हैं। धर्म है। भक्ति, अंधभक्ति, अंधविश्वासों, झूठ और इनकी गंगा-जमुना बहाती सोशल मीडिया के प्रवचक हैं, संघ परिवार के अविवेकी लाठीधारी हैं। कांग्रेस (राहुल) की दीमक है लेफ्ट-5 जाहिर है इस हकीकत को न राहुल गांधी बूझ सकते हैं न उनके...