राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

डीएमके से मोलभाव में विजय का इस्तेमाल

राहुल गांधी पता नहीं कितने दिनों के बाद तमिलनाडु गए। वहां तीन महीने बाद चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले राहुल ने दौरा किया तो फिल्म अभिनेता विजय का खुल कर समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखी, जिसमें कहा कि विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को रिलीज होने के रोकना उचित नहीं है। उन्होंने इसे तमिल संस्कृति पर हमला बताया। इसके बाद विजय समर्थकों ने इसे हाथों हाथ लिया और वे राहुल की पोस्ट को शेयर करने लगे। तमिलनाडु के कांग्रेस नेताओं ने भी इसे शेयर किया। ध्यान रहे तमिलनाडु में कांग्रेस नेताओं का एक खेमा चाहता है कि विजय की पार्टी टीवीके से तालमेल किया जाए।

असल में चुनाव से पहले कांग्रेस और डीएमके में शह मात का खेल चल रहा है। कांग्रेस के नेता चाहते हैं कि डीएमके के साथ सत्ता की साझेदारी की जाए। दूसरी ओर डीएमके का कहना है कि सरकार में कांग्रेस और दूसरी पार्टियों को शामिल करने से कंफ्यूजन बढ़ेगी और कामकाज धीमा पड़ेगा। इसके अलावा कांग्रेस के नेता राहुल को अति लोकप्रिय बता कर स्टालिन से ज्यादा सीट की मांग कर रहे हें। पिछली बार कांग्रेस 25 सीटों पर लड़ी थी। 12 पार्टियों के गठबंधन में स्टालिन इससे ज्यादा सीट नहीं दे सकते हैं। अगर कांग्रेस और विजय की पार्टी का तालमेल हो तो कांग्रेस को ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। लेकिन क्या कांग्रेस यह जोखिम लेगी? डीएमके पूरी तरह से भाजपा विरोधी पार्टी है और कांग्रेस व राहुल का लगातार समर्थन करने वाली पार्टी है। दूसरे, अन्ना डीएमके व भाजपा गठबंधन का सीधा मुकाबला उसी से है। इसलिए मौजूदा समीकरण से छेड़छाड़ कांग्रेस के लिए नुकसान वाला हो सकता है।

Tags :

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 19 =