राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

धनराज नाथवानी को राज्यसभा भेज रहे हैं अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यसभा उम्मीदवारों के बारे में पूछे जाने पर दो दिन पहले कहा था कि कुछ सरप्राइज होगा। बुधवार को उनका सरप्राइज सामने आया। विधानसभा चुनाव से पांच महीने पहले उन्होंने गुजरात के रहने वाले और मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस समूह से जुड़े भाजपा समर्थित राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी को अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। धनराज नाथवानी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। अमित शाह की जगह उन्होंने यह पद संभाला।

अखिलेश यादव ने बुधवार को ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक से दूरी बनाई और सुबह 11 बजे अपने चाचा रामगोपाल यादव और धनराज नाथवानी का नामांकन कराया। विधानसभा के गणित के हिसाब से समाजवादी पार्टी आसानी से दो सीटें जीतेगी। तीसरी सीट के लिए उसे 10 वोट का बंदोबस्त करना होगा। सपा का तीसरा उम्मीदवार भी मैदान में आएगा। हालांकि यह तय नहीं है कि धनराज नाथवानी दूसरे उम्मीदवार होंगे या तीसरे।

गौरतलब है कि धनराज नाथवानी के पिता परिमल नाथवानी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस समूह के ग्रुप प्रेसिडेंट हैं। वे भाजपा के समर्थन से झारखंड से राज्यसभा सांसद बने हैं। इससे पहले वे आंध्र प्रदेश से जगन मोहन रेड्डी की पार्टी के सांसद थे और उससे पहले दो बार झारखंड से भाजपा की मदद से राज्यसभा गए थे।

बहरहाल, राज्यसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने पहले आलोक रंजन का नाम तय किया था। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन पिछली बार तीसरे उम्मीदवार थे लेकिन हार गए थे। इस बार उनको दूसरा उम्मीदवार बनना था। लेकिन धनराज नाथवानी के आने से उनकी टिकट कट गई है। अब तीसरे उम्मीदवार के रूप में सलीम शेरवानी के नाम की चर्चा है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment