धनराज नाथवानी को राज्यसभा भेज रहे हैं अखिलेश
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यसभा उम्मीदवारों के बारे में पूछे जाने पर दो दिन पहले कहा था कि कुछ सरप्राइज होगा। बुधवार को उनका सरप्राइज सामने आया। विधानसभा चुनाव से पांच महीने पहले उन्होंने गुजरात के रहने वाले और मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस समूह से जुड़े भाजपा समर्थित राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी को अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। धनराज नाथवानी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। अमित शाह की जगह उन्होंने यह पद संभाला। अखिलेश यादव ने बुधवार को ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक से दूरी बनाई और सुबह 11...