राहुल ने मोदी, शाह को गद्दार कहा
रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने चुनाव क्षेत्र रायबरेली की दो दिन की यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा हमला किया। राहुल ने दोनों को गद्दार कहा। साथ ही भाजपा और आरएसएस को भी गद्दार कहा। राहुल ने रायबरेली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब आरएसएस के कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो उनसे खुलकर कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और संगठन गद्दार है। आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है। राहुल गांधी ने एक दिन पहले कही गई अपनी बात को दोहराते...