Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

त्रिपुरा के सभी स्कूलों में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य किया गया

South 24 Parganas [West Bengal], Apr 27 (ANI): Tripura Chief Minister Manik Saha addresses a public meeting at Kultali Assembly constituency for the West Bengal Assembly elections 2026, in South 24 Parganas on Monday. (@DrManikSaha2 /ANI Photo)

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मंगलवार को कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विद्यालयों में राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के साथ-साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के पूरे संस्करण का गायन अनिवार्य कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि गृह मंत्रालय ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सम्मान, शिष्टाचार और आधिकारिक संस्करण को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने कहा दिशानिर्देशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि राष्ट्रगीत से जुड़ी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने और लोगों में राष्ट्रगौरव की भावना विकसित करने के लिए सभी औपचारिक, अर्द्ध-औपचारिक और शैक्षणिक मंचों पर निर्धारित शिष्टाचार का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। 

Also Read : अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापूर जादरान का लंबी बीमारी के बाद निधन

साहा ने कहा इन राष्ट्रीय दिशानिर्देशों के अनुपालन, युवाओं में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति बिना शर्त सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से शिक्षा (स्कूल) विभाग ने राज्य के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी सरकारी, सरकारी वित्त-पोषित और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी सरकारी सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त मदरसों में इन दिशानिर्देशों को एक समान रूप से लागू करने का प्रस्ताव रखा है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version