Manik Saha

  • त्रिपुरा के सभी स्कूलों में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य किया गया

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मंगलवार को कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विद्यालयों में राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के साथ-साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के पूरे संस्करण का गायन अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि गृह मंत्रालय ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सम्मान, शिष्टाचार और आधिकारिक संस्करण को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा दिशानिर्देशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि राष्ट्रगीत से जुड़ी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने और लोगों में राष्ट्रगौरव की भावना विकसित करने के लिए सभी औपचारिक, अर्द्ध-औपचारिक और शैक्षणिक मंचों पर...

  • त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 30 सदस्यों वाली टीटीएएडीसी में 28 चुने हुए प्रतिनिधि और राज्य सरकार द्वारा नामित दो सदस्य शामिल हैं। यह त्रिपुरा के 10,491 वर्ग किलोमीटर के कुल भौगोलिक क्षेत्र के लगभग 70 प्रतिशत हिस्से का प्रशासन संभालती है, जिससे यह विधानसभा के बाद राज्य की दूसरी सबसे महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था बन जाती है। अगरतला के एक हॉस्टल में हिंसा से...

  • त्रिपुरा में मानिक साहा बनाम बिप्लब देब

    त्रिपुरा में भाजपा के अध्यक्ष पद का चुनाव 29 जून को हो जाना था। भाजपा के चुनाव अधिकारी के लक्ष्मण ने इसके लिए टाइमलाइन जारी कर दी थी। यह तय था कि रविवार, 29 जून को भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी। लेकिन एक दिन पहले 28 जून  को पार्टी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष की ओर से नया निर्देश जारी किया गया और चुनाव टाल दिया गया है। सोचें, कितने समय से प्रदेश अध्यक्ष का फैसला लंबित है। दो दिन पहले ही भाजपा के चुनाव अधिकारी ने दूसरे राज्यों में चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की...