Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

ओडिशा में बस पलटने से 40 यात्री घायल

ओड़िशा में नयागढ़ बाईपास पर इटामाटी के पास सोमवार देर रात डारिंगिबाड़ी से भुवनेश्वर जा रही एक निजी यात्री बस के सड़क से फिसलकर खेत में पलट जाने से चालक समेत कम से कम 40 यात्री घायल हो गये।

यह हादसा कल रात करीब दो बजे हुआ, जिसमें कई यात्री बस के अंदर फंस गये और घायल हो गये। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय युवा और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकाला और इलाज के लिए नयागढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया। घायलों में तीन यात्रियों की हालत गंभीर बतायी गयी, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटक भेज दिया गया।

घटना में घायल लोगों में बस का चालक भी शामिल था। हादसे के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version