Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

शिवपुरी में अमानवीय कृत्य करने वालों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Santosh Kevat :- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के वरखाड़ी गांव में दो युवकों को मैला खिलाने और जूतों की माला पहना कर काला मुंह करने के मामले में आरोपी बनाए गए लोगों के घर पर गुरुवार की सुबह प्रशासन ने कार्रवाई की। यहां पर आरोपियों के द्वारा जो अतिक्रमण किया गया था उस पर बुलडोजर चला। गौरतलब है कि दो युवकों जिनमें एक दलित और एक पिछड़ा वर्ग का है, के साथ चोरी और छेड़छाड़ के आरोप में पकड़कर गांव के लोगों ने अमानवीय कृत्य किया था। इस मामले में सात आरोपियों में दो महिलाएं शामिल हैं। इनमें से छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है।

बीते शुक्रवार की दोपहर वरखाड़ी गांव में कुछ लोगों ने अर्जुन जाटव और संतोष केवट नाम के दो युवकों को लड़कियों की छेड़खानी करने के आरोप में पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने मिलकर युवाओं के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए पहले दोनों युवकों के साथ मारपीट कर दी, इसके बाद दोनों युवकों के गले में चप्पलों की माला डाल दी थी। ग्रामीण इतने पर भी नहीं रुके थे। ग्रामीणों ने मल (मैला) उनके मुंह में भर दिया था। साथ ही उनके कपड़ों पर भी लगा दिया था। इसके बाद दोनों युवकों का जुलूस निकालते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।

दोनों युवकों के साथ बरते गए अमानवीय व्यवहार और उनके साथ मारपीट करने वाले सात खिलाफ पुलिस आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनों पीड़ित युवकों की शिकायत पर इस मामले में पुलिस ने वरखाड़ी गांव के रहने वाले अजमत खान, वकील खान, आरिफ खान, शाहिद खान, इस्लाम खान, रहीशा बानों, साइना बानों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था। एक आरोपी वकील खान को छोड़कर सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त्तार कर लिया है। फरार वकील खान की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। (आईएएनएस)

Exit mobile version